तालबेहट: कड़ेसरा कला में खनन माफिया द्वारा हाईवे 44 पर पत्थर किए गए मामले में तीन दिन बाद भी चालक फरार, लोगों ने उठाए सवाल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कड़ेसरा कला गांव में बीते तीन दिनों पूर्व खनन माफिया द्वारा हाईवे 44 पर देर रात्रि ट्राली से पत्थर खाली कर दिए थे,जिस कारण सड़क पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा था, और मामले में चालक मौके से फरार हो गया था 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चालक को नहीं पकड़ सकी जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कार्यशाली पर सवाल खड़े किए हैं।