गोला: बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच डीएम ने संभाला मोर्चा, बड़हलगंज सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खुद नाव से पहुंचे
राप्ती,रोहिन,धाधरा और सरयू नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए कमर कस ली है।संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए,डीएम दीपक मीणा ने गुरुवार को बड़हलगंज क्षेत्र सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।DM खुद नाव से गांवों तक पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे वार्ता कर स्थित का जायजा लिया।