अटेर: कुंवारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान बहे तीन युवक, 24 घंटे से तलाश जारी, शवों का सुराग नहीं, विधायक मौके पर
Ater, Bhind | Sep 26, 2026 भिंड। जिले के उमरी थाना इलाके के कनावर पंचायत के कोट गांव में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने कुंवारी नदी पर पहुंचे ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया,जब विसर्जन के दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को बचाने का प्रयास किया,लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नही हो सके