अमरपुर: चोरी का इल्जाम, फिर कैद और बेरहम पिटाई! हाथ-पैर बांधकर युवक को नहर किनारे फेंका, डायल 112 ने बचाई जान।
Amarpur, Banka | Sep 8, 2026 फतेहपुर मोड़ के समीप एक युवक को चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाने और उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को घर में बंद कर चार-पांच लोगों ने बेरहमी से पीटा और बाद में उसके हाथ-पैर बांधकर नहर किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अमरपुर