बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल के जॉइंट डायरेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी
महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ कक्ष में जॉइंट डायरेक्टर डॉक्टर ओम प्रकाश रायपुरिया की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अस्पताल के वार्डो का निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉक्टर राजीव गौतम, डिप्टी पीएमओ डॉक्टर दामोदर गोयल, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर योगेश कांचा, नर्सिंग अधीक्षक आशीष अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी और नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।