बरियारपुर: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 531 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने बताएं कि आज की शिविर में 531 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां दी गई तथा खान-पान की विशेष सलाह दी गई।