सैदपुर: जिउतिया व्रत से दो दिन पहले उजड़ा मां का संसार, जिस बेटे की दीर्घायु के लिए रखा था व्रत, उसी का घर पहुँचा शव
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाले 20 वर्षीय आशीष बिंद का पोस्टमार्टम के बाद शव कलवारी गाँव स्थित घर पहुँचने पर कोहराम मच गया। बेटे का शव देखते ही मां उर्मिला देवी दहाड़े मारकर रोते-रोते बेसुध होकर गिर पड़ी। पिता ओमप्रकाश बिंद, बड़े भाई सौरभ, बहन सपना सहित परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।