बीना: झांसी फटक ओवर ब्रिज के गड्ढों से परेशान पार्षद ने साथियों संग भरे गड्ढे, प्रशासन को दिखाया आईना
Bina, Sagar | Aug 15, 2026 झांसी फाटक ओवरब्रिज की जर्जर हालत से लोग परेशान हैं। बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, शिकायतों से थक-हार कर अब नानक वार्ड पार्षद ने अनोखे अंदाज में प्रशासन को आईना दिखाया है। पार्षद तसला-फावड़ा लेकर खुद सड़क पर उतर आए और राहगीरों से भीख मांग कर गड्ढे भरने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये ब्रिज आनन-फानन में शुरू किया गया था।