पटियाली: पटियाली-सिढपुरा मार्ग पर रमपुरा नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग घायल
पटियाली। थाना पटियाली क्षेत्र में सिढपुरा मार्ग स्थित रमपुरा नहर के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार साजन (18), रत्नेश (16), रंजीत (22), गोबिंद (25) और गुलशन (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।