महुआडांड़: दुर्गा बारी मंदिर परिसर महुआडार में शनिवार सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन
दुर्गा बारी मंदिर परिसर महुआडार में शनिवार की सुबह 9:00 बजे ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासभा के तत्वाधान में किया गया। मौके पर उपस्थित हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जसवाल के द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस मौके पर उपस्थित हिंदू महासभा के सदस्यों ने झंडों के उपरांत राष्ट्रीय गीत गया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दिया।