झांसी: कोचिंग से लौटने के बाद छात्रा की मौत, 10 दिन बाद परिवार SSP कार्यालय पहुंचा, छेड़छाड़ के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2026 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा ने 18 सितंबर को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। घटना के बाद परिजनों ने प्रेमनगर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।