भैंसदेही: खोदरी गांव में भगत भूमका करने आए 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, झल्लार पुलिस जांच में जुटी
झल्लार थाना क्षेत्र के खोदरी गांव में बुधवार मध्य रात्रि एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां धारदार हथियार से किए गए हमले में एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शेखर पाल पिता दिनेश पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पांगरा, थाना कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुत