मनोहरथाना: मनोहरमनोहर थाना विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहर थाना में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। सप्ताह के प्रथम दिवस श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।