पत्थलगांव: सारसमार में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना, मरम्मत की मांग की
जशपुर जिले के पत्थलगांव-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर सारसमार चौक के समीप जर्जर सड़क की समस्या को लेकर आधा दर्जन पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में सड़क सुधार की मांग लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद पटेल को