15 दिन बाद हुआ जीवन का अंतिम संस्कार मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर
सीएम व समिति के बीच वार्ता में ऐसे बनी सहमति
▪ मांग: जीवन के हत्#यारे गिरफ्तार हों।
आश्वासन: पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। एसटीएफ को भी लगाया जाएगा। इनामी आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई होगी।
▪ मांग: आरोपियों को उचाना विधायक के संरक्षण की आशंका है।
आश्वासन: संरक्षण होता तो मुख्य आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी क्यों होती।
▪ मांग: दिवंगत की पत्नी व परिवार की आजीविका का संकट।
आश्वासन: महिला को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। हरसंभव मदद करेंगे।
▪ मांग: 12 दिन के आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लिए जाएं।
आश्वासन: कानूनी प्रक्रिया के तहत केस वापस होंगे। संगीन धाराएं हटा दी हैं। जब्त वाहन वापस दिए जाएंगे।
जैसा कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री प्रो. छप्पाल ने हिसार में धरने पर बताया।
#hisar #haryana #citybignews #jeevankundu