दतिया नगर: देशभक्ति और भजनों की धुनों से गूंजा श्री पीतांबरा पीठ मंदिर, टेकनपुर के जवानों ने दी शानदार प्रस्तुतियां।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर देशभक्ति की धुनों और धार्मिक भजनों से गूंज उठा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व टेकनपुर से आए सैन्य जवानों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति देकर मंदिर परिसर में देशभक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। टेकनपुर से पहुंचे जवानों ने बैंड पर एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों के साथ धार्मिक भजनों की धुने