अटेर: पुलिस परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
Ater, Bhind | Aug 15, 2026 भिण्ड के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने ध्वजारोहण कर आसमान में गुब्बारे छोड़े। इसके बाद कलेक्टर ने मंच से मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।