सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 10 लाख रुपए कीमत की 50.33 ग्राम स्मैक बरामद
सहारनपुर पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50.33 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये है। गागलहेड़ी पुलिस को यह सफलता 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत मिली। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।