हिलसा: कैरियर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
Hilsa, Nalanda | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिलसा के पटेल नगर बस स्टैंड स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीकांत कुमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।