अंकिता भंडारी हत्याकांड: चार साल बाद भी इंसाफ की आस, परिवार से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चार वर्ष गुजरने के बाद भी परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
राहुल गांधी ने मामले की जांच, वनंतरा रिजॉर्ट को जांच से पहले ध्वस्त किए जाने और कथित ‘VIP’ को संरक्षण दिए जाने के आरोपों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी या प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #अंकिताभंडारी #Uttarakhand #RahulGandhi #WomenJustice #WomenSafety #उत्तराखंडसमाचार #न्यायकीमांग #pahadsamachar