सहारनपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, डीएम और मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया नमन
सहारनपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिलेभर में देशभक्ति का माहौल रहा। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने पहले अपने आवास और फिर कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद नवीन सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।