सहारनपुर: उमराह और होटल निवेश के नाम पर 1.95 करोड़ की ठगी, थाना मंडी में मदरसा संचालकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सहारनपुर में सऊदी अरब में होटल निवेश, उमराह टूर पैकेज और सस्ते टिकट दिलाने के नाम पर करीब 1.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मद नगर निवासी मोबाइल कारोबारी उस्मान ने एसएसपी को शिकायत देकर हिफजुर्रहमान समेत अन्य लोगों पर ठगी, धमकी और बंधक बनाने के आरोप लगाए थे।