राष्ट्र व वीर शहीदों के सम्मान में शिवहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई
बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि रहें शामिल
भारतवर्ष लाइव न्यूज--- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन शिवहर द्वारा तिरंगा यात्रा आज कमरौली उच्च विद्यालय से निकाली गई तथा देकुली धाम पर राष्ट्रगान के साथ समापन की गई है।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह हिंदी तिरंगा यात्रा का कमान संभाले। तिरंगा यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय, नगर सभापति राजन नन्दन सिंह,डीडीसी संजय कुमार, एडीएम श्री मेधावी,अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, साइबर डीएसपी सहित वरीय उपसमाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी , सहित प्रशासनिक पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी, आईसीडीएस,जीविका दीदी, महिला हेल्पलाइन, नवोदय, केंद्रीय, आस्था विद्या निकेतन विद्यालय के बच्चे,माई युवा भारत के जिला युवा अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे तिरंगा यात्रा में शामिल है।
डीएम प्रतिभा रानी ने तिरंगा यात्रा के शामिल पदाधिकारी एवं आम जनता को बताया है कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशवासियों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। यह यात्रा लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों के दिलों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान को मजबूत करना है।
जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय ने बताया समाज के सभी वर्गों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक साथ जोड़ना है।
नगर सभापति राजन नन्दन सिंह ने तिरंगा यात्रा पर बताया है कि देश के लिए जान देने वाले वीरों के त्याग को सम्मान देना। नागरिकों को अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है।
तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, जदयू नेता दीनबंधु सिंह,पिपराही प्रखंड प्रमुख उपेंद्र पासवान उर्फ शिवचंद्र पासवान ,कमरौली पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।