सादाबाद: सलेमपुर में खेत में काम करते समय किसान को सांप ने काटा, हालत गंभीर, डॉक्टर ने बचाई जान
सलेमपुर निवासी करतार सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे तभी एक सांप ने उन्हें डंस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। चिकित्सकों ने तत्काल उनकी जांच कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उन्हें समय रहते चिकित्सा सहायता मिल गई और उनकी जान बच गई।