बाढ़: बाढ़ में गंगा में डूबे 15 वर्षीय सुजीत का शव मिला, पीयूष अभी भी लापता
Barh, Patna | Sep 24, 2026 बाढ़ के पोस्टऑफिस घाट पर गंगा में डूबे 15 वर्षीय सुजीत का शव करीब 24 घंटे बाद गुरुवार को लगभग 11 बजे एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। बुधवार को कर्मा पूजा के बाद गौरा-गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुजीत और पीयूष गहरे पानी में डूब गए थे। सुजीत का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीयूष अब भी लापता है।