कांके: अरगोड़ा थाना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त व अपमानित करने के प्रयास पर प्राथमिकी दर्ज
Kanke, Ranchi | Sep 28, 2026 अरगोड़ा थाना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त एवं अपमानित करने के प्रयास को लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे FIR दर्ज कराई गई है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित कई बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे