रॉबर्ट्सगंज: मारकुंडी के धौराडीह बंधी में बुजुर्ग का शव उतराया मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के मारकुंडी क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव धौराडीह बांध में उतराया मिला। मृतक की पहचान कनछ निवासी रामअवतार गोंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामअवतार अपनी बेटी गीता देवी और दामाद सीताराम के साथ मारकुंडी पेडरहवा में रह रहे थे। मंगलवार शाम वह शौच के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे,बुधवार सुबह मकरीबारी-धौराडीह बांध में शव उतराया मिला।