पुपरी: पुपरी नगर परिषद ने 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत चलाया सफाई व पेड़ लगाओ अभियान
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को 10 बजे दिन में पुपरी स्थित नगर परिषद द्वारा सफाई व पेड़ लगाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर परिषद के सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उप सभापति जय प्रकाश आदि द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं एक पेड़ माँ के नाम पर अभियान चलाकर पेड़ लगाया गया।