मरवाही: गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में भक्ति की दिव्य धारा, सावन सोमवार और नाग पंचमी में विशेष पूजा-अर्चना
सावन सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन संयोग पर गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड शिवभक्ति की दिव्य आभा से आलोकित हो उठे। परम श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के परम सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भाव के साथ संपन्न हुआ।प्रातःकाल से ही दोनों पावन स्थलों पर श्रद्धा