उल्दन बांध के जलभराव क्षेत्र में पानी बढ़ने से करीब एक माह से पेड़ों पर फंसे बंदरों के झुंड में से दो को वन विभाग ने सुरक्षित निकाल लिया है। भोजन के अभाव और पानी से घिरे होने के कारण कुछ बंदरों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। बांध से करीब 500 मीटर दूर पेड़ों पर अभी भी 6 से अधिक बंदर फंसे हुए हैं। उनकी जान बचाने के लिए मुहली रेंज से विशेष टीम बुलाई गई है और