SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का हमला, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पटना में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें दो चुनाव आयुक्तों की ओर से SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात कही गई है।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग की ओर से इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग की ओर से जारी होने वाली प्रेस रिलीज को लेकर विपक्ष पहले से ही आपत्ति जताता रहा है।
Bihar, India | Sep 25, 2026