चान्दन: बोड़ा सूईया में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल
Chanan, Banka | Aug 11, 2026 बोड़ा सूईया में मंगलवार दोपहर बाद हल्की बारिश के दौरान वज्रपात होने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां एक की गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा शाम करीब चार बजे तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।