हसनपुर: हसनपुर में भाकियू ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को नगर में ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के किसानों और यूनियन पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर एकजुटता का संदेश दिया।