ललितपुर: सिविल लाइंस चौकी पुलिस ने चर्च रोड से तीन जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के चर्च रोड पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को सिविल लाइंस चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। उक्त मामले में पुलिस की जिम्मेवारों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।