कासगंज: कासगंज में मृतक चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता ने निकाला केंडिल मार्च, चंदन को दी श्रद्धांजलि
कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर शनिवार की शाम 7 बजे उनके भाई विवेक गुप्ता समेत अन्य लोगों ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले विवेक गुप्ता के नेतृत्व में शहर के प्रभु पार्क से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोग चंदन चौक स्थित चंदन गुप्ता की प्रतिमा तक पहुंचे, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई।