आंवला: आंवला में समाधान दिवस में 178 शिकायतें आईं, सिर्फ 17 का निस्तारण; डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश
आंवला में शनिवार दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 178 शिकायतें मिलीं, लेकिन मौके पर सिर्फ 17 का ही समाधान हो पाया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समय पर, अच्छी गुणवत्ता से समाधान करें।