गुनौर: गुनौर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर संवाद
Gunnor, Panna | Oct 1, 2026 गुनौर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुनौर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुनौर विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने सहभागिता करते हुए माताओं-बहनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।