बाघमारा/कतरास: नारायणपुर सलगाघुटु इमली टोला में विधायक ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर सलगाघुटु इमली टोला में जनता दरबार आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने डीप बोरिंग, नाली निर्माण, बिजली और आवास जैसी समस्याएं उठाईं। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके।