किशनगंज: 51 कांवड़िए ओंकारेश्वर रवाना, पैदल लाएंगे नर्मदा जल
सावन मास में दूसरी बार डाक कावड़ लाने के लिए किशनगंज कस्बे से 51 कांवड़ियों का जत्था ओंकारेश्वर रवाना हुआ। रवाना होने से पहले चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती हुई। महंत प्रीतमदास महाराज ने भगवा ध्वजा दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इस दौरान कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचे और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।