सहावर: अमांपुर: सेवा संकल्प यात्रा में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, विधायक हरिओम वर्मा रिकॉर्डतोड़ वाहनों के साथ निकले
जनपद कासगंज की अमापुर में भारतीय जनता पार्टी की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जनपद कासगंज की अमांपुर विधानसभा सीट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा ने क्षेत्र में जनसमर्थन और भीड़ प्रबंधन के मामले में पूर्व की तमाम रैलियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।