गोहद: गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनीपुरा में टमटम की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, मर्ग कायम
Gohad, Bhind | Aug 14, 2026 गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी लवकुश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को कनीपुरा में टमटम नंबर एमपी 07 जेडटी 4438 के चालक ने लापरवाही से टमटम चलाते हुए 3 वर्षीय बच्चा निखिल कुशवाह में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को 10 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।