भागलपुर में मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, एक लापता
भागलपुर-नौगछिया के राघोपुर तटबंध पर बुधवार को कटावरोधी कार्य में लगे 22 मजदूरों से भरी नाव अचानक गंगा में पलट गई। नाव पर रेत से भरी बोरियां लदी थीं, जिन्हें मजदूर कटाव रोकने के लिए नदी में डाल रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई और सभी मजदूर नदी में गिर गए।
SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि एक मजदूर अभी लापता है। उसकी तलाश जारी है।