Public App Logo
बीकानेर में स्कॉर्पियो ने ट्रैफिक लाइट पर गाड़ियों कारों को मारी टक्कर~ बीकानेर के जयपुर रोड स्थित सोफिया स्कूल चौराहे के पास रविवार रात तीन वाहनों की भिड़ंत का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरजे-13 नंबर की एक स्कॉर्पियो ने ट्रैफिक लाइट पर खड़ी दो आरजे-07 नंबर की स्विफ्ट कारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक स्कूटी सवार के पैर में चोट लगने की सूचना है, जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक छोटी बच्ची के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई जानकारी स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त सूचना पर आधारित है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद जानकारी में बदलाव संभव है। #bikaner #breakingnews #bikanernews #roadaccident #viral - Bikaner News