इटारसी: इटारसी में विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी संगठन ने निकाली विशाल रैली, 2 हजार से ज्यादा आदिवासी लोग हुए शामिल
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे इटारसी में सर्व आदिवासी समाज ने विशाल रैली निकाली। रैली में जिले के साथ-साथ बैतूल, हरदा, भोपाल, नर्मदापुरम, केसला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आदिवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में 2000 से अधिक आदिवासी लोग शामिल हुए। जयस्तंभ चौक पर पहुंचने पर प्रसिद्ध आदिवासी गायिका प्रियांशी भलावी शामिल हुए।