दरभा: स्कूल पहुंचने के लिए बाइक चलाने वाले नाबालिगों पर शिकंजा, परिवहन विभाग ने जांच के निर्देश दिए
Darbha, Bastar | Oct 1, 2026 बस्तर संभाग में 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामलों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बस्तर संभाग जगदलपुर ने जिले के सभी स्कूल एवं महाविद्यालयों के संचालक एवं प्राचार्यों को पत्र जारी कर नाबालिग विद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चलाने पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।