पत्थलगांव: गाला स्थित भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, इनोवा के परखच्चे उड़ गए
भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क पर रखी मिट्टी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र के गाला गांव के पास हुआ। दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दंपति रांची से हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा सड़क पर रखी मिट्टी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स