Public App Logo
#BDO चाका अभिलाषा शर्मा का सख्त आदेश, "हर ग्राम पंचायत में सिर्फ 1 सफाई कर्मी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई" चार्ज संभालते ही चाका ब्लॉक की BDO अभिलाषा शर्मा ने विकास कार्यों और साफ-सफाई को लेकर सख्त रुख अपनाया। चार्ज लेने के बाद पहली बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर ग्राम पंचायत में केवल एक ही सफाई कर्मी की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त कर्मियों पर रोक लगेगी। BDO ने कहा कि गांवों की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी कर्मचारियों और सचिवों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। BDO के इस सख्त आदेश के बाद क्षेत्र के सफाई कर्मियों और ग्राम सचिवों में हड़कंप मच गया है। `#Prayagraj #Chaka #BDO #SafaiAbhiyan #GramPanchayat` #prayagrajnews - Allahabad News