जसवंतनगर: ग्राम भीखनपुर निवासी सेवाराम के घर में लगी अचानक आग, गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय हुआ हादसा
भीखनपुर गांव निवासी सेवा राम के घर मे गैस सिलेंडर से लीकेज के चलते चाय बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक मौके पर अब स्थिति सामान्य है।