खरीक: एयर इंडिया में नौकरी के नाम पर 9.70 लाख की साइबर ठगी, एसपी से लगाई गुहार
जमुनियां निवासी जितेंद्र कुमार ठाकुर से एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 9 लाख 70 हजार 500 रुपये ठग लिए। कार्रवाई और राशि की रिकवरी नहीं होने से परेशान पीड़ित ने एसपी वैभव शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। जितेंद्र के अनुसार 14 अप्रैल को अज्ञात नंबर से फोन आया। खुद को मो. शकील बताने वाले व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर ऑफर व नियुक्ति पत्र भ