लेस्लीगंज: मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाकपा माले ने किया पुतला दहन
नीलांबर-पितांबरपुर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाकपा माले की ओर से बुधवार को नीलांबर-पितांबरपुर के गांधी चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार एवं चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद गांधी चौक पर सभा का आयोजन किया गया ।